भारत-श्रीलंका आखिरी वनडे को लेकर दर्शकों में उत्साह की कमी, दो दिनों में 8300 टिकट बिके

रांची : 16 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होनेवाले एकदिवसीय मैच को लेकर रांची के दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं है. मैच के टिकटों की बिक्री के दूसरे दिन भी टिकट काउंटर खाली-खाली नजर आये. पहले दिन जहां करीब 5500 टिकटों की बिक्री हुई थी, वहीं दूसरे दिन 2800 […]
रांची : 16 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होनेवाले एकदिवसीय मैच को लेकर रांची के दर्शकों में कोई खास उत्साह नहीं है. मैच के टिकटों की बिक्री के दूसरे दिन भी टिकट काउंटर खाली-खाली नजर आये. पहले दिन जहां करीब 5500 टिकटों की बिक्री हुई थी, वहीं दूसरे दिन 2800 के लगभग टिकट बिके.
टिकटों की बिक्री सिर्फ दो दिन होने थे, लेकिन जेएससीए ने इनकी बिक्री के लिए दो दिन और बढ़ा दिये हैं. यानी अब 13 और 14 नवंबर को भी दर्शक टिकट खरीद सकेंगे. 14 नवंबर को ही दोनों टीमें रांची पहुंचेंगी और 15 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




