श्रीलंका के खिलाफ रहम करने की मूड में नहीं टीम इंडिया

कोलकाता : श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 3-0 से आगे चल रही टीम इंडिया चौथे मुकाबले में भी मेहमान टीम पर रहम करने की मूड में नहीं है. भारतीय टीम श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में उतरेगी. श्रीलंका ने अपने आक्रमण में कुछ पैनापन लाने के उद्देश्य […]
कोलकाता : श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 3-0 से आगे चल रही टीम इंडिया चौथे मुकाबले में भी मेहमान टीम पर रहम करने की मूड में नहीं है. भारतीय टीम श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के उद्देश्य से कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में उतरेगी.
श्रीलंका ने अपने आक्रमण में कुछ पैनापन लाने के उद्देश्य से स्पिनर अजंता मेंडिस को टीम में शामिल किया है. यही नहीं बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन को देखते हुए लाहिरु तिरिमाने और दिनेश चंदीमल को भी बाकी बचे दो मैचों के लिये टीम में लिया गया है. इन खिलाडियों को शामिल करने में श्रीलंका ने देर कर दी क्योंकि भारत पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त लेकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है. श्रीलंका हालांकि बाकी बचे दो मैचों में चुनौती पेश करके प्रतिष्ठा बचाने की खातिर खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




