भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा साबित करेगा विश्वकप में कैसा होगा टीम इंडिया का प्रदर्शन : फ्लेमिंग

मुंबई : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि भारतीय टीम के अगले महीने शुरु हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे से पता चलेगा कि टीम विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करेगी. फ्लेमिंग ने कल रात न्यूजीलैंड पर्यटन के एक कार्यक्रम में कहा , यदि वे टेस्ट श्रृंखला और वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन […]
मुंबई : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि भारतीय टीम के अगले महीने शुरु हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे से पता चलेगा कि टीम विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करेगी.
यदि वे ऐसा नहीं कर सके तो नुकसान में रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि खिलाडि़यों को विश्व कप से पहले थकान से बचने के लिए अपना बेहतर प्रबंधन करना होगा. उन्होंने कहा , यदि आप अच्छा खेलते हैं तो आपके पास ऊर्जा बनी रहती है. हारने पर काफी ऊर्जा दूसरी चीजों पर चली जाती है.
फ्लेमिंग ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड भी विश्व कप जीत सकता है जो टूर्नामेंट का सह मेजबान भी है. उन्होंने कहा , न्यूजीलैंड के पास भी अच्छा मौका है. न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है और वे अपनी सरजमीं पर खेल रहे हैं. भारत और श्रीलंका ने पिछले विश्व कप की मेजबानी की थी और वे फाइनल तक पहुंचे थे. न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के पास भी मौका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




