शाकिब की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेश ने श्रृंखला पर कब्जा जमाया

खुलना (बांग्लादेश) : बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जिंबाब्वे को 162 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला पर कब्जा जमा लिया है. बांग्लादेश की इस जीत में अहम रोल शाकिब अल हसन का रहा है. शाकिब ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट लेकर […]
खुलना (बांग्लादेश) : बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में जिंबाब्वे को 162 रनों से हरा दिया है. इस जीत के बाद बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला पर कब्जा जमा लिया है. बांग्लादेश की इस जीत में अहम रोल शाकिब अल हसन का रहा है. शाकिब ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट लेकर रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
जिंबाब्वे के सामने 314 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम मैच के पांचवें दिन चाय के विश्राम से कुछ देर बाद 151 रन पर आउट हो गयी. शाकिब ने 44 रन देकर पांच विकेट लिये. ढाका में पहला टेस्ट मैच तीन विकेट से जीतने वाले बांग्लादेश ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 248 रन पर समाप्त घोषित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




