खराब फार्म से जूझ रहे क्लार्क को मिला पूर्व कप्तानों का समर्थन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं. इसके चलते अब उनके कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों ने क्लार्क का समर्थन किया है. ऑस्ट्रेलिया के सबसे फेमस और विवादित कप्तान रहे रिकी पोंटिंग और सबसे सफल कप्तानों में शामिल स्टीव […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों अपने खराब फार्म से जूझ रहे हैं. इसके चलते अब उनके कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तानों ने क्लार्क का समर्थन किया है. ऑस्ट्रेलिया के सबसे फेमस और विवादित कप्तान रहे रिकी पोंटिंग और सबसे सफल कप्तानों में शामिल स्टीव वा और एलन बोर्डर ने कप्तान माइकल क्लार्क का समर्थन किया है. इन खिलाडियों ने क्लार्क का पक्ष लेते हुए कहा कि उनकी कप्तानी पर सवाल उठाना हास्यास्पद है.
क्लार्क ऑस्ट्रेलिया की संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के हाथों 2-0 की हार के बाद बुधवार को सिडनी पहुंचे थे. उन्हें लगातार इन सवालों का सामना करना पड़ रहा है कि क्या वे टीम की अगुवाई करने के लिये सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं. पोंटिंग ने कहा कि लचर फार्म में चलने के बावजूद वह कप्तान पद के लिये क्लार्क को चुनेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




