रांची : ऑनलाइन नहीं, सिर्फ काउंटर से मिलेंगे भारत-श्रीलंका वनडे मैच के टिकट

टिकट 11 और 12 नवंबर को मिलेंगे रांची : रांची में 16 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होनेवाले वनडे मैच के टिकट 11 और 12 नवंबर को मिलेंगे. जेएससीए ने इस बार सिर्फ काउंटर से टिकट बेचने की योजना बनायी है. यानी क्रिकेट प्रेमी इस बार ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा सकेंगे. इस […]
टिकट 11 और 12 नवंबर को मिलेंगे
रांची : रांची में 16 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होनेवाले वनडे मैच के टिकट 11 और 12 नवंबर को मिलेंगे. जेएससीए ने इस बार सिर्फ काउंटर से टिकट बेचने की योजना बनायी है. यानी क्रिकेट प्रेमी इस बार ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करा सकेंगे. इस संबंध में जेएससीए सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि पांचवें वनडे मैच को लेकर सभी विंग के टिकटों के मूल्य तय कर दिये गये हैं. टिकट सिर्फ काउंटर से ही मिलेंगे. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक काउंटर से टिकट खरीदे जा सकेंगे. इसके लिए चार काउंटर बनाये जायेंगे. एक काउंटर महिलाओं के लिए होगा.

सदस्यों को टिकट 10 तक
टिकट को लेकर जेएससीए के आजीवन सदस्य, पंजीकृत जिला, स्कूल, क्लब व संस्थान 10 नवंबर तक कैश व डीडी ड्राफ्ट के साथ जेएससीए स्टेडियम रांची या जेएससीए कार्यालय जमशेदपुर से संपर्क कर सकते हैं. आजीवन सदस्यों को पांच टिकट, पंजीकृत जिला को 100 टिकट और क्लब व संस्थान को 25 टिकट मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




