ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन चार नवंबर को

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन चार नवंबर को किया जाएगा. जानकारी बीसीसीआइ सूत्रों के हवाले से मिल रही है. सूत्रों के अनुसार, चयन बैठक क्रिकेट सेंटर में दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर होगी. सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम के 21 नवंबर को […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन चार नवंबर को किया जाएगा. जानकारी बीसीसीआइ सूत्रों के हवाले से मिल रही है.
सूत्रों के अनुसार, चयन बैठक क्रिकेट सेंटर में दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर होगी. सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम के 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है. भारत और ऑस्ट्रेलिया बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार दिसंबर 2014 से सात जनवरी 2015 तक भिडेंगे. टेस्ट मैचों का आयोजन ब्रिसबेन, एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




