वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का नया विवाद, पूर्व कोच ओटिस गिब्सन का आरोप, उन्हें फोन पर बर्खास्त किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2014 12:13 PM
किंग्सटन (जमैका) : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. रोज नयी-नयी मुसीबतें सामने आ रहीं हैं. अब पूर्व कोच ओटिस गिब्सन ने आज बोर्ड पर आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर बर्खास्त किया गया. जमैका ग्लीनर की खबर के अनुसार गिब्सन ने डब्ल्यूआईसीसी के इस बयान को […]
किंग्सटन (जमैका) : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. रोज नयी-नयी मुसीबतें सामने आ रहीं हैं. अब पूर्व कोच ओटिस गिब्सन ने आज बोर्ड पर आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर बर्खास्त किया गया.
जमैका ग्लीनर की खबर के अनुसार गिब्सन ने डब्ल्यूआईसीसी के इस बयान को खारिज किया है कि आपसी सहमति से उनके जुड़ाव का अंत हुआ. बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की पूर्व संध्या पर गिब्सन के टीम का साथ छोड़ने की खबर आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










