ePaper

सुशांत निभाएंगे धोनी की भूमिका

Updated at : 25 Sep 2014 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत निभाएंगे धोनी की भूमिका

नयी दिल्ली : अगले साल ‘कैप्‍टन कूल’ की पर बन रही फिल्‍म ‘एमएस धोनी, द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनकी भूमिका निभाने जा रहे है. धोनी के फैन्‍स के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिन्‍हें धोनी को मैदान पर देखने से मन नहीं भरा होगा वो अगले साल उन्‍हें बडी स्‍क्रीन […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगले साल ‘कैप्‍टन कूल’ की पर बन रही फिल्‍म ‘एमएस धोनी, द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनकी भूमिका निभाने जा रहे है. धोनी के फैन्‍स के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिन्‍हें धोनी को मैदान पर देखने से मन नहीं भरा होगा वो अगले साल उन्‍हें बडी स्‍क्रीन पर भी देख सकेगें.
फिल्म ‘एमएस धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी’ के बारे में जानकारी देने संबंधी पोस्टर आज राष्ट्रीय दैनिकों को जारी किये गये. अगले होने वाले विश्व कप के साथ लोगों को निश्चित तौर पर इस फिल्म का भी इंतजार रहेगा.
रिपोर्टों के अनुसार पहले इस प्रोजेक्ट को वित्तीय परेशानियों का सामना करना पडा था लेकिन अब यह चर्चा का विषय है. धोनी की पत्नी साक्षी ने इस पर ट्विटर के जरिये अपनी खुशी का इजहार किया है.
उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों पर विराम लग रहा है. ये सभी गलत थी. यह सचाई है.. बूम. ’’पोस्टर में सुशांत को धोनी के रुप में दिखाया गया है. उन्होंने भारतीय वनडे टीम की जर्सी पहनी हुई है और उस पर नंबर सात लिखा हुआ है.
मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने उडनसिख की भूमिका निभायी जबकि मैरीकाम फिल्म में इस मुक्केबाज का किरदार प्रियंका चोपडा ने निभाया. इन दोनों फिल्मों ने अच्छा व्यवसाय किया जिससे साफ है कि बालीवुड अब खेल सितारों की लोकप्रियता भुना रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola