क्रिकेटर रहाणे कर रहे हैं शादी की तैयारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के क्रकेटर अजिंक्य रहाणे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रहाणे मुंबई की ही रहने वाली राधिका से शादी करेंगे. रहाणे और राधिका दोनों ही मराठी हैं और मुंबई के मुलुंड इलाके में रहते हैं. रहाणे की शादी घर वालों की सहमति से हो रही है. खबरों के मुताबिक […]
विज्ञापन
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के क्रकेटर अजिंक्य रहाणे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रहाणे मुंबई की ही रहने वाली राधिका से शादी करेंगे.
रहाणे और राधिका दोनों ही मराठी हैं और मुंबई के मुलुंड इलाके में रहते हैं. रहाणे की शादी घर वालों की सहमति से हो रही है. खबरों के मुताबिक ये 26 वर्षीय रहाणे 26 सिंतबर को शादी करेंगे.
रहाणे की खूबी यह है कि वे सिर्फ अच्छे क्रिकेटर ही नहीं बल्कि कराटे ब्लैक बेल्ट भी हैं.
अजिंक्य को संगीत में भी रुचि है. इसके अलावा रहाणे को खाना बनाना भी काफी पसंद है. धार्मिक प्रवृत्ति के रहाणे शिरडी के सांई बाबा के भक्त हैं. रहाणे मेडिटेशन भी करते हैं. रहाणे ने क्रिकेट में आने के लिए बहुत छोटी उम्र से ही मेहनत करनी शुरू कर दी थी. तब वो दूसरी क्लास में थे जब उनकी मां उन्हें प्रेक्टिस के लिए ले जाती थी.
रहाणे का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










