चैंपियन्स लीग टी20 : मुंबई सेना अब पोलार्ड के हवाले
Updated at : 12 Sep 2014 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

रायपुर : धाकड आलराउंडर कीरोन पोलार्ड को चैंपियन्स लीग टी20 के लिये मुंबई इंडियन्स का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गये थे. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स क्वालीफायर्स में खेलेगा. उसका पहला मैच लाहौर लायन्स […]
विज्ञापन






रायपुर : धाकड आलराउंडर कीरोन पोलार्ड को चैंपियन्स लीग टी20 के लिये मुंबई इंडियन्स का कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गये थे. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स क्वालीफायर्स में खेलेगा. उसका पहला मैच लाहौर लायन्स से होगा. पोलार्ड पिछले तीन सत्र से मुंबई इंडियन्स के प्रमुख खिलाडियों में शामिल रहे हैं.
पोलार्ड ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रोहित टीम की अगुवाई करने में सक्षम नहीं हैं और मैं इस अवसर पर उनके जल्द वापसी की काम करता हूं. मुंबई इंडियन्स की कप्तानी करना बडा सम्मान है. मैं टीम प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि हमसे काफी उम्मीद की जा रही है. हालांकि मुङो पूरा विश्वास है कि टीम के रुप में हम किसी भी चुनौती से निबटने के लिये तैयार है. हम खिताब का बचाव करने के लिये तैयार हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




