भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे कोच्चि में

नयी दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की मेजबानी आठ अक्तूबर को कोच्चि करेगा, जबकि हैदराबाद को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की मेजबानी सौंपी गयी. दौरे की शुरुआत आठ अक्तूबर को वनडे मैच के साथ होगी.दूसरा वनडे 11 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा. कटक और कोलकाता […]
नयी दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच की मेजबानी आठ अक्तूबर को कोच्चि करेगा, जबकि हैदराबाद को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की मेजबानी सौंपी गयी. दौरे की शुरुआत आठ अक्तूबर को वनडे मैच के साथ होगी.दूसरा वनडे 11 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में खेला जायेगा. कटक और कोलकाता क्रमश: तीसरे और चौथे वनडे की मेजबानी 14 और 17 अक्तूबर को करेंगे. सीरीज का अंतिम वनडे 20 अक्तूबर को धर्मशाला में खेला जायेगा.
एकमात्र टी-20 मैच की मेजबानी नयी दिल्ली 22 अक्तूबर को करेगा. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 30 अक्तूबर को हैदराबाद में होगी. दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में सात से 11 नवंबर, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 15 से 19 नवंबर तक अहमदाबाद में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










