गावस्कर ने शर्मनाक हार के लिए भारतीय क्रिकेटरों को फटकारा

लंदन : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में पारी की शर्मनाक हार के लिए भारतीय क्रिकेटरों को फटकार लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड की टीम को टक्कर देने का जज्बा नहीं दिखाया. गावस्कर ने बीबीसी रेडियो के टेस्ट मैच स्पेशल में कहा कि भारत ने कोई जज्बा नहीं […]
लंदन : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में पारी की शर्मनाक हार के लिए भारतीय क्रिकेटरों को फटकार लगाया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड की टीम को टक्कर देने का जज्बा नहीं दिखाया.
गावस्कर ने बीबीसी रेडियो के टेस्ट मैच स्पेशल में कहा कि भारत ने कोई जज्बा नहीं दिखाया. उन्होंने कहा भारतीय खिलाडियों ने कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखायी. वह आसानी से आउट हुए और बहुत अच्छी गेंदों पर आउट नहीं हुए.
इंग्लैंड ने सिर्फ लगातार लय में गेंदबाजी की. क्रिकेट इतिहास के महानतम सलामी बल्लेबाजों में शामिल गावस्कर ने कहा कि आप देख सकते हैं कि एक बार निराश होने के बाद उनमें संघर्ष करने का कोई जज्बा नजर नहीं आता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




