बड़ी बहन की मौत के सदमे के बीच बांग्लादेशी कप्तान ने जीता वर्ल्‍ड कप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2020 5:37 PM

विज्ञापन

ढाका :Under 19 World Cup 2020 Bangladesh World Championबांग्लादेश को अंडर 19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अकबर अली फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलते समय अपनी बड़ी बहन के इंतकाल के सदमे से भी जूझ रहे थे. बांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता. अठारह बरस […]

विज्ञापन

ढाका :Under 19 World Cup 2020 Bangladesh World Championबांग्लादेश को अंडर 19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान अकबर अली फाइनल में मैच जिताने वाली पारी खेलते समय अपनी बड़ी बहन के इंतकाल के सदमे से भी जूझ रहे थे.

बांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में भारत को हराकर पहली बार खिताब जीता. अठारह बरस के अकबर की बहन की 22 जनवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय मौत हो गई थी. बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘प्रथम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार खदीजा खातून के इंतकाल के बारे में अकबर को बताया नहीं गया था, लेकिन बाद में उन्हें अपने भाई से इसकी जानकारी मिली.

अकबर के पिता ने कहा, वह अपनी बहन के सबसे करीब था. वह अकबर से बहुत प्यार करती थी. उन्होंने कहा, हमने पहले उसे नहीं बताया. पाकिस्तान के मैच के बाद उसने फोन किया और अपने भाई से पूछा. मेरे भीतर उससे बात करने की हिम्मत नहीं थी.

खदीजा ने 18 जनवरी को ग्रुप सी में बांग्लादेश की जिम्बाब्वे पर जीत देखी थी, लेकिन अपने भाई को देश का पहला विश्व कप जीतते देखने के लिये जिंदा नहीं रही. अकबर ने नाबाद 43 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola