ePaper

धौनी का चावला और आर पी सिंह को गोलगप्पे खिलाते VIDEO वायरल

Updated at : 06 Feb 2020 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी का चावला और आर पी सिंह को गोलगप्पे खिलाते VIDEO वायरल

नयी दिल्ली : पिछले साल विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर होने के बावजूद महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया के चहेते बने हुए हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों आर पी सिंह और पीयूष चावला को गोलगप्पे खिला रहे हैं. इंटरनेट पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले साल विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर होने के बावजूद महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया के चहेते बने हुए हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों आर पी सिंह और पीयूष चावला को गोलगप्पे खिला रहे हैं.

इंटरनेट पर आये इस वीडियो में धौनी किसी कार्यक्रम में खुद पानी पुरी भरकर अपने साथियों को परोस रहे हैं. यह किस कार्यक्रम की तस्वीर है , यह स्पष्ट नहीं है लेकिन धौनी के एक फैनपेज पर कहा जा रहा है कि यह तस्वीर मालदीव की है.

ट्वीट में कहा गया, सीधे मालदीव से जहां हमारे राकस्टार को पानीपुरी बनाते देखा गया. हमारी मनपसंद चाट अब और भी जायकेदार हो गई. धौनी ने आखिरी बार जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था.

उसके बाद से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है. इससे पहले धौनी का बीच पर वालीबाल खेलते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. दो बार के विश्व कप विजेता धौनी का नाम बीसीसीआई के इस वर्ष के अनुबंधित खिलाड़ियों में नहीं है. वह हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola