ePaper

भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना

Updated at : 01 Feb 2020 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए भारतीय टीम में शनिवार को मैच फी का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने विराट कोहली की टीम पर शुक्रवार को तय समय में दो ओवर पीछे रहने के बाद यह जुर्माना लगाया. […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए भारतीय टीम में शनिवार को मैच फी का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने विराट कोहली की टीम पर शुक्रवार को तय समय में दो ओवर पीछे रहने के बाद यह जुर्माना लगाया. आईसीसी ने अपने बयान में कहा, भारतीय टीम ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2.22 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने से संबंधित है.

इसमें हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फी का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाने का प्रावधान है. मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और शॉन हैग के साथ तीसरे अंपायर एशले मेहरोत्रा ने टीम पर यह आरोप लगाया.

कप्तान कोहली ने इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया जिससे इस मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारत ने इस मैच में सुपर ओवर के जरिये न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola