मंधाना बोलीं - टी20 वर्ल्डकप से पूर्व त्रिकोणीय शृंखला से मिलेगी टीम संयोजन में मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 4:44 PM
मुंबई : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि महिला विश्व टी20 से पूर्व तीन देशों के टूर्नामेंट में खेलने से रणनीति बनाने और टीम संयोजन में मदद मिलेगी. टी20 विश्व कप अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा, लेकिन इससे पहले भारत इसी देश में मेजबान टीम और […]
मुंबई : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने बुधवार को कहा कि महिला विश्व टी20 से पूर्व तीन देशों के टूर्नामेंट में खेलने से रणनीति बनाने और टीम संयोजन में मदद मिलेगी.
टी20 विश्व कप अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा, लेकिन इससे पहले भारत इसी देश में मेजबान टीम और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय शृंखला खेलेगा. मंधाना ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, हमारी अधिकांश खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेली हैं, मुझे लगता है कि भारत ए के पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने से भी काफी मदद मिलेगी क्योंकि चार से पांच खिलाड़ी उस टीम का भी हिस्सा थी.
उन्होंने कहा, त्रिकोणीय शृंखला काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने वाला है, टीम संयोजन के बारे में मदद मिलेगी या पता चलेगा कि क्या करने की जरूरत है या ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर हमें कितना लक्ष्य लेकर चलने की जरूरत है.
मंधाना ने कहा कि त्रिकोणीय शृंखला के मैचों से उन्हें यह जानने में काफी मदद मिलेगी कि विश्व कप के दौरान सुरक्षित लक्ष्य क्या होगा. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने और त्रिकोणीय शृंखला खेलने के बाद हमें पता चलेगा कि हमारे गेंदबाज किस तरह बेहतर रणनीति बना सकते हैं.
मंधाना ने कहा, विशेषकर लक्ष्य क्या होगा, त्रिकोणीय शृंखला से पता चलेगा कि लक्ष्य क्या होना चाहिए, विश्व कप में कितना स्कोर बनेगा. मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम पिछले एक साल से विश्व टी20 टूर्नामेंट को लेकर रणनीति बना रही है.
उन्होंने कहा, पिछले साल से, मैचों के दौरान हम जो भी कर रहे थे, हम विश्व कप के बारे में सोच रहे थे, अब हम विश्व कप के लिए जा रहे है, इसलिए काफी रोमांचित हैं.
मंधाना ने कहा, मैं इस टीम के साथ इस विश्व कप में खेलने को लेकर बेताब हूं क्योंकि यह नयी टीम है जिसमें अनुभवी और नये खिलाड़ियों का मिश्रण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










