कंधे में चोट के कारण धवन का न्यूजीलैंड दौरा अधर में

बेंगलुरु : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया. इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया. वहां से लौटने के बाद उनके बायें हाथ में स्लिंग (पट्टी) लगा दिखा जिससे उनके […]
बेंगलुरु : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया.
इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया. वहां से लौटने के बाद उनके बायें हाथ में स्लिंग (पट्टी) लगा दिखा जिससे उनके न्यूजीलैंड दौरे पर जाने पर संदेह पैदा हो गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 24 जनवरी को आकलैंड में पहला टी20 मुकाबला खेलना है. इस दौरे के लिए टीम सोमवार को रवाना होगी.
ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्होंने आरोन फिंच के शाट को रोकने के लिए छलांग लगायी जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया. उनके बाहर जाने के बाद युजवेन्द्र चहल मैदान पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे.
चौंतीस साल का यह खिलाड़ी दूसरे एकदिवसीय में बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस की बाउंसर पसली पर लगने के बाद क्षेत्ररक्षण के दौरान मैदान से बाहर था.
पिछले कुछ समय से धवन बार-बार चोटिल हो रहे है. इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप के दौरान उनका अंगूठ फ्रैक्चर हो गया था. सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के दौरान उनका घुटना चोटिल हो गया था जिससे उबरने के लिए उन्हें 27 टांके लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




