भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच के दौरान दर्शकों ने किया CAA का विरोध, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
भारत-ऑस्‍ट्रेलिया मैच के दौरान दर्शकों ने किया CAA का विरोध, वीडियो वायरल

मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में मंगलवार को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान वानखेड़े स्‍टेडियम में दर्शकों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कुछ दर्शकों ने नागरिकता कानून के विरोध में टीशर्ट पहनकर सरकार के फैसले का विरोध जताया. दर्शकों के […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में मंगलवार को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान वानखेड़े स्‍टेडियम में दर्शकों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कुछ दर्शकों ने नागरिकता कानून के विरोध में टीशर्ट पहनकर सरकार के फैसले का विरोध जताया. दर्शकों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

विरोध कर रहे लोगों ने कहा, हमें सिर्फ इस बात का अफसोस है कि कई दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से कोई बात नहीं कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्‍यान इस ओर कराने के लिए स्‍टेडियम पहुंचे हैं. छात्रों से पीएम की क्‍या नाराजगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola