न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान आज, इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 10:28 AM
मुंबईः न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज मुंबई में किया जाएगा. 24 जनवरी से छह हफ्ते के लिए शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय टीम वहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी. इस दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है. […]
मुंबईः न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज मुंबई में किया जाएगा. 24 जनवरी से छह हफ्ते के लिए शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय टीम वहां पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी. इस दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है. इसमें एकमात्र बदलाव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल करना हो सकता था, लेकिन वह अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए हैं. टेस्ट में रिजर्व ओपनर के तौर पर लोकेश राहुल और शुभमन गिल में से किसी एक को चुना जा सकता है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा और पूरी संभावना है कि मैच के अगले दिन भारतीय टीम न्यू जीलैंड के लिए उड़ान भरेगी. इंडिया ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा. टीम इंडिया पिछले साल न्यूजीलैंड में पांच वनडे की सीरीज 4-1 से जीती थी। वहीं, तीन टी-20 की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










