INDvsSL प्लेइंग XI में जगह बनाते ही संजू सैमसन ने बनाया यह रिकॉर्ड…

पुणे : विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया. सैमसन ने अपना एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे […]
पुणे : विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया. सैमसन ने अपना एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था. इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला.
इस बीच भारत ने 73 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब जाकर सैमसन को अवसर मिला है. इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गये. इससे पहले यह रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम पर था जो 2012 से 2018 के बीच 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेले थे.
उनके बाद दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नंबर आता है. इस मामले में विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम पर है, जो 2010 से 2018 के बीच 79 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे थे. इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










