रवि शास्त्री ने कहा - वनडे से संन्यास ले सकते हैं धौनी, पिछले छह महीने से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं माही

रांची : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले छह महीने से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल पिछले साल विश्व कप का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इन छह महीनों में कई बार उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगायी गयीं.अब टीम के हेड […]
रांची : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पिछले छह महीने से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल पिछले साल विश्व कप का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इन छह महीनों में कई बार उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगायी गयीं.अब टीम के हेड कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान आया है. गुरुवार को सीएनएन न्यूज-18 को िदये इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि धौनी वनडे क्रिकेट से जल्द संन्यास की घोषणा कर देंगे. शास्त्री ने कहा : मुझे लगता है कि अब धौनी जिस उम्र में हैं, वे बस टी-20 फॉर्मेट खेलना जारी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




