वेस्टइंडीज ने वनडे और टी20 के लिये पेनी को सहायक कोच नियुक्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2019 3:38 PM
सेंट जोन्स (एंटीगा) : भारतीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवस पेनी को सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिये वेस्टइंडीज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है. वारविकशर के पूर्व क्रिकेटर पेनी को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पेनी की विशेषज्ञता क्षेत्ररक्षण […]
सेंट जोन्स (एंटीगा) : भारतीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवस पेनी को सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिये वेस्टइंडीज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है.
वारविकशर के पूर्व क्रिकेटर पेनी को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पेनी की विशेषज्ञता क्षेत्ररक्षण है और वह सफेद गेंद के प्रारूपों (एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में वेस्टइंडीज की टीमों के साथ काम करेंगे. वह दो जनवरी को वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ेंगे.
टीम तब आयरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिये तैयारियां शुरू करेगी. सात से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे.
पेनी ने कहा, मैं कीरेन पोलार्ड और फिल सिमन्स की अगुवाई वाले क्रिकेटरों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं. मुझे पिछले कुछ वर्षों में इस टीम के कई सदस्यों के साथ काम करने का मौका मिला है तथा सीपीएल से जुड़ा होने के कारण कैरेबियाई क्षेत्र मेरे लिये ‘घर से बाहर घर’ जैसा है.
अपने क्रिकेट करियर में वारविकशर की तरफ से 158 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए मैच खेलने वाले पेनी को कोचिंग का अपार अनुभव है. वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग में वह किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं. कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वह सेंट लूसिया और सेंट कीट्स और नेविस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं. हाल में वह बारबाडोस ट्रिंडेंट के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










