बुमराह और धवन की भारतीय टी20 और वनडे टीम में वापसी, रोहित को आराम

नयी दिल्ली : फिट हो चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की. शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 शृंखला से आराम दिया गया है. सलामी बल्लेबाज […]
नयी दिल्ली : फिट हो चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की.
शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 शृंखला से आराम दिया गया है. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दोनों टीमों में वापसी की है. धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे.
चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां पांच सदस्यीय समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की. बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण टीम से बाहर थे और हाल में उन्होंने विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारत के नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी की थी.
भारत पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला खेलेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला 14 जनवरी से होगी. रोहित के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 शृंखला से आराम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




