19 दिसंबर को ही होगी आईपीएल नीलामी

Updated at : 16 Dec 2019 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
19 दिसंबर को ही होगी आईपीएल नीलामी

नयी दिल्ली : विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी. पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं, लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है. पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी.

पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं, लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है. पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन टीम नीलामी में फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधित्व के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच रही है जिससे कि अंतिम तैयारी शुरू की जा सके.

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी. फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि मंगलवार शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे.

कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य चुना है. इस साल की नीलामी छोटी है जिसमें आठ टीमों में केवल 73 स्थान भरे जाने हैं और इनमें से केवल 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता से संबंधित प्रावधान वाले संशोधित नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में कड़ा विरोध हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola