भारत ने इंग्लैंड में खोला जीत का खाता, गिल-अक्षर-सुंदर के दम पर पहला वनडे 6 विकेट से जीता

अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर (फोटो-सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. जो रूट के अर्धशतक के बावजूद, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की बेहतरीन पारियों ने भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई.
IND vs ENG, 1st ODI: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को पहली जीत मिल गई है. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करते हुए बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है. पहले वनडे में इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतकों की बदौलत 258 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 6 विकेट से बाजी मार ली.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डेकट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की. जैकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद बेन डेकेट 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोस बटलर भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सैम करन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उसके बाद विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवा दिया. इस दौरान जो रूट एक छोर पर टिके रहे.
जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी
सातवें विकेट के लिए जो रूट और लियाम डॉसन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. दोनों ने 134 गेंदों का सामना करते हुए 121 रन जोड़े. इस दौरान जो रूट और डॉसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. डॉसन ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया. डॉसन 68 के स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद जोफ्रा आर्चर ने 12, आदिल रशीद 1 और जोश टंग बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके साथ ही इंग्लैंड की पारी 258 पर सिमट गई. जो रूट नाबाद 76 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2, गुरनूर बराड़ ने 2 विकेट चटकाए.
सस्ते में लौटे रोहित-विराट
259 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए. भारत ने दो विकेट 48 के स्कोर पर गंवा दिया. उसके बाद कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान श्रेयस अय्यर का साथ मिला. दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. इसी बीच 51 गेंद पर गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया.
तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने 101 रनों की साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने 103 गेंदों का सामना किया. 149 के स्कोर पर शुभमन गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उसके बाद अय्यर भी रनआउट हो गए. अय्यर ने 35 रन बनाए. अय्यर के आउट होने के बाद केएल राहुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 160 के स्कोर पर टीम को चौथा झटका लगा.
अक्षर-वाशिंगटन ने दिलाई जीत
अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वाशिंगटन ने नाबाद 52 रन की पारी खेलकर जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 1, जोश टंग ने 1 और सैम करन ने 1 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के लिए अभी बंद नहीं हुए टीम इंडिया के दरवाजे, BCCI ने बताई वापसी की शर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल कुमार सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










