मैं भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में गेंद नहीं खेलता : विराट कोहली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबादः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना काम करना चाहते हैं और देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं. वेस्ट इंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने […]
विज्ञापन
हैदराबादः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना काम करना चाहते हैं और देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं. वेस्ट इंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 94 नाबाद रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की.
मैच के बाद कोहली ने कहा कि वह छोटे प्रारूप में भी जल्दबाजी में क्रिकेट नहीं खेलना चाहते. कोहली ने कहा कि जब भी मैं टी-20 क्रिकेट खेलता हूं तो ऐसे नहीं खेलता कि भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में गेंद खेलूं. मैं अपना काम करने पर ध्यान केंद्रित रखता हूं.
टीम के रूप में हमारी मजबूती पारी के उत्तरार्द्ध में तेजी से खेलना है. उन्होंने कहा कि मैं अपना खेल नहीं बदलना चाहता क्योंकि मैं तीनों प्रारूप में खेलता हूं. मैं तीनों प्रारूपों में योगदान करना चाहता हूं. मैं प्रारूप विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










