ePaper

ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज टीम को भरा जोश, बोले- जीतना जरूरी नहीं, बेहतर टीम के रूप में भारत से लौटें

Updated at : 06 Dec 2019 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज टीम को भरा जोश, बोले- जीतना जरूरी नहीं, बेहतर टीम के रूप में भारत से लौटें

मुंबईः वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने शुक्रवार को कहा कि कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम को भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बेहतर टीम के रूप में लौटना चाहिये, भले ही वह जीतने में नाकाम रहे. वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला शुक्रवार से हैदराबाद […]

विज्ञापन

मुंबईः वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने शुक्रवार को कहा कि कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम को भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बेहतर टीम के रूप में लौटना चाहिये, भले ही वह जीतने में नाकाम रहे. वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू होगी. लारा ने कहा कि पोलार्ड को टीम बनानी होगी. भारत में खेलना हमेशा कठिन चुनौती होता है.

भले ही जीत मिले या नहीं लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाद बेहतर टीम के रूप में लौटना चाहिए. लारा ने सीमित ओवरों के प्रारूप में पोलार्ड को कप्तान बनाये जाने का समर्थन किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा वेस्टइंडीज के लिये भले ही वह इतना नहीं खेले हों लेकिन दुनिया भर में लीग खेले हैं. विरोधी उनका सम्मान करते हैं. उसे कप्तान बनाने का फैसला बुरा नहीं है.

उन्होंने कहा कि साथी खिलाड़ी भी उसका काफी सम्मान करते हैं. अगले 12 महीने के भीतर टी- 20 विश्व कप होना है और उसके पास अपार अनुभव है. यह अच्छा फैसला है लेकिन उसके सामने चुनौती आसान नहीं है. लारा ने कहा कि वेस्टइंडीज दो बार टी-20 विश्व कप जीत चुका है और इस प्रारूप में टीमें उससे खौफ खाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola