भारत के खिलाफ 2021 सीरीज में एक से अधिक डे-नाइट टेस्ट खेलने का इच्छुक आस्ट्रेलिया

Updated at : 06 Dec 2019 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ 2021 सीरीज में एक से अधिक डे-नाइट टेस्ट खेलने का इच्छुक आस्ट्रेलिया

मेलबर्नः क्रिकेट आस्ट्रेलिया 2021 में भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर बीसीसीआई से एक से अधिक दिन रात के टेस्ट खेलने का अनुरोध करेगा जब दोनों बोर्ड के अधिकारी अगले साल जनवरी में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान मिलेंगे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट […]

विज्ञापन
मेलबर्नः क्रिकेट आस्ट्रेलिया 2021 में भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे पर बीसीसीआई से एक से अधिक दिन रात के टेस्ट खेलने का अनुरोध करेगा जब दोनों बोर्ड के अधिकारी अगले साल जनवरी में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान मिलेंगे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट में भारत की जीत के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस प्रस्ताव को लेकर उत्साहित है.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेगा. एडिंग्स ने कहा कि भारत ने दिन रात का पहला टेस्ट खेल लिया है. अब वे इसके लिये तैयार होंगे. मुझे यकीन है कि वे दिन रात के और टेस्ट खेलेंगे. हमें जनवरी में इसका इंतजार रहेगा.
एडिंग्स ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया चाहता है कि बीसीसीआई आगामी श्रृंखला में एक और टेस्ट जोड़े. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत के खिलाफ पांच टेस्ट खेलें. उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा हो सकेगा.
उन्होंने कहा कि भारत दिन रात का टेस्ट खेलने को राजी हो गया है जो अच्छी बात है. इससे साबित होता है कि सौरव गांगुली को खेल की परवाह है. मैं जनवरी में हमारे बोर्ड के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर बीसीसीआई के नये प्रशासन से इस पर बात करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola