ePaper

आलोचना के शिकार हुए ऋषभ पंत, तो मिला कप्तान का साथ अकेले नहीं छोड़ सकता

Updated at : 05 Dec 2019 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
आलोचना के शिकार हुए ऋषभ पंत, तो मिला कप्तान का साथ अकेले नहीं छोड़ सकता

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को आलोचनाओं का शिकार ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को अलग-थलग महसूस नहीं करने देंगे. अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने और कमजोर विकेटकीपिंग के कारण पंत को पिछले कुछ समय में आलोचना का सामना […]

विज्ञापन

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को आलोचनाओं का शिकार ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को अलग-थलग महसूस नहीं करने देंगे. अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहने और कमजोर विकेटकीपिंग के कारण पंत को पिछले कुछ समय में आलोचना का सामना करना पड़ा है. हाल में डीआरएस को लेकर खराब फैसलों के कारण भी उन्हें निशाना बनाया गया और कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि उनके पास खुद को साबित करने के लिए अब अधिक समय नहीं है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां शुक्रवार से शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला से पहले हालांकि कोहली ने 22 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का समर्थन किया है. कोहली ने कहा, ‘‘हमें निश्चित तौर पर ऋषभ की क्षमता पर भरोसा है. जैसा कि आपने कहा, यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी भी है कि वह अच्छा प्रदर्शन करे लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस पर दबाव नहीं बनायें, उसका समर्थन करें. उसे समर्थन मिलना चाहिए और अगर आपको समर्थन नहीं मिलता को यह अपमानजनक होता है.’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हाल में रोहित (शर्मा) ने कहा, उसको अकेला छोड़ने की जरूरत है, वह मैच विजेता है. एक बार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप उसे बिलकुल बदले हुए रूप में देखेंगे. उसे इतना अलग-थलग नहीं किया जाना चाहिए कि वह अच्छा प्रदर्शन ही नहीं कर पाये. हम यहां उसकी मदद के लिए हैं.’ भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला भी खेली जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola