आइसीसी टेस्ट रैंकिंग:भारत चौथे स्थान पर बरकरार

दुबई : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन में तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शिकस्त के बावजूद आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है. पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है. पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी, लेकिन […]
दुबई : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथम्पटन में तीसरे क्रिकेट टेस्ट में शिकस्त के बावजूद आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है. पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है.
पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसे तीसरे टेस्ट में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के बावजूद धौनी की टीम ने 102 रेटिंग अंक के साथ अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है.
भारत और इंग्लैंड (100 अंक के साथ पांचवें स्थान पर) की रैंकिंग काफी हद तक श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट की श्रृंखला पर भी निर्भर करेगी जिसकी शुरुआत छह अगस्त से गाले में होगी. पाकिस्तान फिलहाल 103 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका 95 अंक के साथ छठे नंबर पर है.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का अंत श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के एक दिन बाद होगा और सभी टीमों की नजरें तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




