ePaper

भारतीय तेज गेंदबाजों ने विश्व क्रिकेट को रोमांचक बनाया : सिमन्स

Updated at : 26 Nov 2019 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय तेज गेंदबाजों ने विश्व क्रिकेट को रोमांचक बनाया : सिमन्स

लखनऊ : वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर फिल सिमन्स ने कहा कि वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने विश्व क्रिकेट को रोमांचक बना दिया है. भारतीय तेज गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन जिससे टीम ने यह शृंखला आसानी से 2-0 से जीती. बुमराह की वापसी के बाद आक्रमण […]

विज्ञापन

लखनऊ : वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर फिल सिमन्स ने कहा कि वर्तमान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने विश्व क्रिकेट को रोमांचक बना दिया है. भारतीय तेज गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन जिससे टीम ने यह शृंखला आसानी से 2-0 से जीती.

बुमराह की वापसी के बाद आक्रमण अधिक प्रभावशाली हो जाएगा. इन दो मैचों में बांग्लादेश के बल्लेबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव का सामना नहीं कर पाये. सिमन्स वेस्टइंडीज की उस टीम का हिस्सा थे जिसकी एक समय तूती बोलती थी.

उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह सकता कि यह कितने समय पहले की बात है लेकिन जब मैं पहली बार यहां आया था तो तब मदनलाल गेंदबाजी का आगाज करते थे. उन्होंने कहा, अब आपके पास ऐसे गेंदबाज है जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और आपका मुख्य तेज गेंदबाज (बुमराह) चोटिल है. उसे अभी वापसी करनी है. यह विश्व क्रिकेट के लिये रोमांचक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola