टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ के करीब पहुंचे कोहली, अग्रवाल पहली बार टॉप 10 में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2019 3:22 PM
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में शतक जमाकर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार शीर्ष दस में आ गए. कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं जिन्होंने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाये. […]
दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में शतक जमाकर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार शीर्ष दस में आ गए.
कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं जिन्होंने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाये. उनके और स्टीव स्मिथ के बीच अब तीन अंक का ही अंतर रह गया है. इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले अग्रवाल एक पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए.
शीर्ष दस में वह चौथे भारतीय हैं. चेतेश्वर पुजारा (791) चौथे और अजिंक्य रहाणे (759) पांचवें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स भी तीन पायदान चढ़कर शीर्ष दस में पहुंच गए. बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम चार पायदान चढ़कर 26वें स्थान पर हैं जिन्होंने कोलकाता टेस्ट में 74 रन बनाये. भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने कैरियर के सर्वोच्च अंक हासिल किये.
ईशांत 716 अंक लेकर 17वें स्थान पर हैं जबकि उमेश 672 अंक के साथ 21वें स्थान पर हैं. स्पिनर आर अश्विन 772 अंक लेकर नौवें स्थान पर हैं. वहीं फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर हैं. रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर शीर्ष पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










