दिल्ली ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र को हराया, ”गब्बर” का फ्लॉप शॉ जारी

सूरत : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का खराब फार्म जारी रहा, लेकिन दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पहले सुपर लीग मैच महाराष्ट्र को 77 रन से हराया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 167 रन बनाये. जवाब में महाराष्ट्र की टीम 17.2 ओवर में 90 रन पर आउट […]
सूरत : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का खराब फार्म जारी रहा, लेकिन दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के पहले सुपर लीग मैच महाराष्ट्र को 77 रन से हराया.
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 167 रन बनाये. जवाब में महाराष्ट्र की टीम 17.2 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई. अनियमित ऑफ स्पिनर नीतिश राणा ने 17 रन देकर चार विकेट लिये. धवन 22 गेंद में 24 रन ही बना सके. उन्होंने शुरुआत अच्छी की और हितेन दलाल के साथ 44 रन की साझेदारी की लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके.
फील्डिंग के समय उन्हें बायें घुटने में चोट भी लगी और उन्हें चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी. बाद में उन्होंने पट्टी लगे बायें घुटने की तस्वीर ट्विटर पर भी डाली. ऑफ ब्रेक गेंदबाज शमशुजामा काजी ने सातवें ओवर में उनका विकेट चटकाया.
दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 44 रन हो गया. तीसरे नंबर पर आये अनुज रावत (10) भी सस्ते में आउट हो गए लेकिन कप्तान ध्रुव शोरे ने 37 गेंद में नाबाद 48 रन बनाये. राणा ने 21 और हिम्मत सिंह ने 32 रन बनाये.
महाराष्ट्र के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. युवा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ (42) को छोड़कर महाराष्ट्र का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










