ePaper

T-20 सीरीज: भारतीय महिला टीम का कमाल, वेस्टइंडीज से आखिरी मैच जीतकर किया क्लीन स्वीप

Updated at : 21 Nov 2019 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
T-20 सीरीज: भारतीय महिला टीम का कमाल, वेस्टइंडीज से आखिरी मैच जीतकर किया क्लीन स्वीप

प्रोविडेंसः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवां और आखिरी टी-20 मैच 61 रन से जीतकर वेस्टइंडीज को पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से हरा दिया. भारत के लिये वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 57 और जेमिमा रौद्रिगेज ने 50 रन बनाये. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन जोड़े. भारतीय महिला टीम ने पहले […]

विज्ञापन

प्रोविडेंसः भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पांचवां और आखिरी टी-20 मैच 61 रन से जीतकर वेस्टइंडीज को पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से हरा दिया. भारत के लिये वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 57 और जेमिमा रौद्रिगेज ने 50 रन बनाये. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 117 रन जोड़े. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 134 रन बनाये.

भारत के दो विकेट चौथे ओवर में 17 रन पर गिर गए थे. शेफाली वर्मा नौ और कप्तान स्मृति मंधाना सात रन बनाकर आउट हो गए. रौद्रिगेज ने 56 गेंद में 50 रन बनाये जबकि कृष्णामूर्ति ने 48 गेंद की पारी में चार चौके लगाये.

वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 73 रन ही बना सकी. उसके आधे बल्लेबाज 53 रन पर आउट हो गए थे. भारत के लिये अनुजा पाटिल ने तीन रन देकर दो विकेट लिये जबकि राधा यादव, पूनम यादव, पूजा वस्त्रकार और हरलीन दयोल को एक एक विकेट मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola