सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करेगा पाकिस्तान का यह युवा क्रिकेटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 6:11 PM
ब्रिस्बेन : युवा गेंदबाज नसीम शाह पाकिस्तान के लिये टेस्ट मैच खेलने वाले युवा क्रिकेटरों में शुमार हो जायेंगे. पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने बुधवार को पुष्टि की कि 16 साल का यह खिलाड़ी गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करेगा. पिछले हफ्ते नसीम की मां का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने दौरे पर […]
ब्रिस्बेन : युवा गेंदबाज नसीम शाह पाकिस्तान के लिये टेस्ट मैच खेलने वाले युवा क्रिकेटरों में शुमार हो जायेंगे. पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली ने बुधवार को पुष्टि की कि 16 साल का यह खिलाड़ी गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करेगा.
पिछले हफ्ते नसीम की मां का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने दौरे पर टीम के साथ बने रहने का फैसला किया. उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ आठ ओवर के स्पैल में प्रभावित किया था.
अजहर ने ब्रिस्बेन में शृंखला के शुरुआती मैच से पहले कहा, हम निश्चित रूप से उसे खिलाने के बारे में सोच रहे हैं, वह सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा है. कुछ ही खिलाड़ियों ने 16 साल की उम्र में पदार्पण किया है जिसमें भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










