कप्तान कोहली से मिलने सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा प्रशंसक, हिरासत में लिया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 5:15 PM
इंदौर (मध्यप्रदेश) : भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ शनिवार को यहां 22 वर्षीय युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए होलकर स्टेडियम के मैदान में घुस गया. इस वक्त स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच चल रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक […]
इंदौर (मध्यप्रदेश) : भारतीय कप्तान विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ शनिवार को यहां 22 वर्षीय युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए होलकर स्टेडियम के मैदान में घुस गया.
इस वक्त स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच चल रहा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम सूरज बिष्ट (22) बता रहा है. वह खुद को उत्तराखंड का मूल निवासी बता रहा है.
उसने दावा किया कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में खाना बनाने का काम करता है। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था.
उन्होंने बताया कि युवक ने कोहली का नाम छपी टी-शर्ट पहन रखी थी. उसने अपने हाथ पर कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा था. उसने अपने चेहरे पर रंगों से वीके लिख रखा था.
अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की तसदीक की जा रही है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर मामले में उचित कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










