ePaper

कोलकाता टेस्ट की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, रोहित- पुजारा ने गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में किया अभ्यास

Updated at : 16 Nov 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता टेस्ट की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, रोहित- पुजारा ने गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में किया अभ्यास

इंदौरः रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने होल्कर स्टेडियम में दिन-रात्रि टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गुलाबी गेंद से अभ्यास करना शुरू कर दिया है. ईडन गार्डन में 22 नवंबर से भारतीय टीम पहली बार दिन रात्रि टेस्ट में खेलेगी. मैच से पहले टीम को दूधिया रोशनी में अभ्यास के लिए सिर्फ दो […]

विज्ञापन
इंदौरः रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन ने होल्कर स्टेडियम में दिन-रात्रि टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गुलाबी गेंद से अभ्यास करना शुरू कर दिया है. ईडन गार्डन में 22 नवंबर से भारतीय टीम पहली बार दिन रात्रि टेस्ट में खेलेगी. मैच से पहले टीम को दूधिया रोशनी में अभ्यास के लिए सिर्फ दो सत्र मिलेंगे जिसे देखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने इंदौर में समय का सही इस्तेमाल करते हुए अभ्यास किया.
विराट कोहली और शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने दो दिन पहले दोपहर में गुलाबी गेंद से थ्रो डाउन पर अभ्यास किया था लेकिन शुक्रवार को टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पहली बार दूधिया रोशनी में 35 मिनट तक अभ्यास किया. कोच रवि शास्त्री की देखरेख में रोहित शर्मा ने अश्विन की गेंद पर नेट पर अभ्यास किया. इसके बाद पुजारा और कुलदीप यादव भी अभ्यास के लिए पहुंचे.
इस दौरान टीम के रिजर्व बल्लेबाज हनुमा विहारी और शुभमन गिल ने थ्रो डाउन विशेषज्ञ राधवेन्द्र और नुवान सेनेविरत्ने का सामना किया. रोहित और पुजारा थोड़ी पुरानी गेंद से अश्विन और कुलदीप की गेंदबाजी पर बल्लेबाजी अभ्यास करते देखे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola