IPL : किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ेंगे गौतम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2019 8:50 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजस्थान रायल्स ने गुरुवार को आईपीएल की खिलाड़ियों की ‘ट्रांसफर विंडो’ खत्म होने से पहले गेंदबाजी ऑलराउंडर के गौतम को किंग्स इलेवन पंजाब को देने पर सहमति जताई. रायल्स ने 2018 की नीलामी में गौतम को छह करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था जबकि उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये था. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राजस्थान रायल्स ने गुरुवार को आईपीएल की खिलाड़ियों की ‘ट्रांसफर विंडो’ खत्म होने से पहले गेंदबाजी ऑलराउंडर के गौतम को किंग्स इलेवन पंजाब को देने पर सहमति जताई.
रायल्स ने 2018 की नीलामी में गौतम को छह करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था जबकि उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये था. उन्होंने 2018 में 15 जबकि 2019 में सात मैच खेले.
गौतम के लिए 2019 सत्र बेहद निराशाजनक रहा जिसमें वह सात मैचों में सिर्फ 18 रन बना पाए जबकि उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. इस 31 साल के क्रिकेटर ने 2018 सत्र में 15 मैचों में 126 रन बनाने के अलावा 11 विकेट चटकाए थे.
रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को सौंपने के बाद पंजाब की टीम को स्पिन विकल्प की तलाश थी. किंग्स इलेवन पंजाब को उम्मीद होगी कि कर्नाटक का यह ऑलराउंडर 2020 सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




