ePaper

इंदौर के होलकर स्टेडियम में अजेय रहा है भारत, बांग्लादेश पहली दफा दिखायेगा दम-खम

Updated at : 12 Nov 2019 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
इंदौर के होलकर स्टेडियम में अजेय रहा है भारत, बांग्लादेश पहली दफा दिखायेगा दम-खम

इंदौर (मध्यप्रदेश) : बांग्लादेश पर टी20 शृंखला में भारत की 2-1 से जीत के बाद क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें यहां होलकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच पर टिक गयी हैं जिसमें दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी. इस स्टेडियम का कोई डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है और मेजबान […]

विज्ञापन

इंदौर (मध्यप्रदेश) : बांग्लादेश पर टी20 शृंखला में भारत की 2-1 से जीत के बाद क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें यहां होलकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच पर टिक गयी हैं जिसमें दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी. इस स्टेडियम का कोई डेढ़ दशक पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है और मेजबान टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में इसके मैदान पर अजेय रही है.

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के करीब 27,000 दर्शकों की क्षमता वाले होलकर स्टेडियम में वर्ष 2006 से लेकर अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक टेस्ट मैच, एक टी20 मुकाबला और पांच एक दिवसीय मैच आयोजित किये गये हैं. सभी सात भिड़ंतों में भारत ने विपक्षी टीमों पर विजय हासिल की है.

भारत और बांग्लादेश के बीच 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाना वाला टेस्ट मैच होलकर स्टेडियम के इतिहास का दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2016 में खेला गया था जिसमें मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 321 रन से हराया था.

बहरहाल, दो टेस्ट मैचों की सीरीज का बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला पहला मुकाबला इसलिये भी खास होगा क्योंकि इसके जरिये बांग्लादेश की सीनियर राष्ट्रीय टीम एमपीसीए के इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली बार दम-खम दिखायेगी.इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, हम भारतीय टीम की इज्जत करते हैं, क्योंकि वह दुनिया की बेहतरीन टीमों में से एक है.

खासकर घरेलू मैदानों पर भारतीय टीम बेहद मजबूत होती है, लेकिन हम आगामी टेस्ट मैच में उसके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. इस बीच, टी20 सीरीज की ताजा जीत और होलकर स्टेडियम में मेजबान टीम के अजेय रहने के रिकॉर्ड के बावजूद के बावजूद भारत भी बांग्लादेश को कम नहीं आंक रहा है.

घरू मैदान पर बांग्लादेश की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, बांग्लादेश की टीम बहुत अच्छी है और इसके खिलाड़ी विपक्षी टीम से सामूहिक तौर पर भिड़ंत करते हैं. लेकिन हम विपक्षी टीम को लेकर सोच-विचार के बजाय हमेशा की तरह अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola