ePaper

बंगाल महिला क्रिकेट की तीन चयनकर्ता दुर्घटना में घायल, हाईवे में ट्रक से टकराई कार

Updated at : 03 Nov 2019 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल महिला क्रिकेट की तीन चयनकर्ता दुर्घटना में घायल, हाईवे में ट्रक से टकराई कार

कोलकाता : बंगाल महिला क्रिकेट टीम की तीन चयनकर्ताओं सहित चार व्यक्ति रविवार को पूरब वर्द्धमान जिले में हाईवे पर हुई दुर्घटना में घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि चयनकर्ता पूर्णिमा चौधरी, चंदना मुखर्जी और श्यामा डे शॉ अंडर-23 शिविर के लिये बीरभूम जिले के सूरी जा रही थीं तभी उनकी कार हाईवे पर […]

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल महिला क्रिकेट टीम की तीन चयनकर्ताओं सहित चार व्यक्ति रविवार को पूरब वर्द्धमान जिले में हाईवे पर हुई दुर्घटना में घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि चयनकर्ता पूर्णिमा चौधरी, चंदना मुखर्जी और श्यामा डे शॉ अंडर-23 शिविर के लिये बीरभूम जिले के सूरी जा रही थीं तभी उनकी कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गयी.

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार के ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिससे कार शक्तिगढ़ के करीब हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. चंदना, श्यामा और ड्राइवर बिस्वजीत को कई जगह चोट लगी हैं और इनका आईसीयू में उपचार हो रहा है जबकि पूर्णिमा जनरल वार्ड में भर्ती हैं.

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव अभिषेक डालमिया ने कहा कि कैब इन तीनों चयनकर्ताओं को सोमवार को कोलकाता में मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराने का इंतजाम कर रहा है जो अभी सीएएमआरआई में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola