धौनी के भविष्य के मसले को आसानी से हल किया जा सकता है : जगदाले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 8:42 PM
इंदौर (मध्यप्रदेश) : बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली के पदभार संभालने के बाद इस संगठन के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य के मसले को गांगुली और चयनकर्ताओं द्वारा 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज से बात कर आसानी से हल किया जा सकता […]
इंदौर (मध्यप्रदेश) : बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सौरव गांगुली के पदभार संभालने के बाद इस संगठन के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य के मसले को गांगुली और चयनकर्ताओं द्वारा 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज से बात कर आसानी से हल किया जा सकता है.
जगदाले ने कहा, धौनी के भविष्य का मसला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और इसे ज्यादा तूल दिये जाने की जरूरत नहीं है. गांगुली और चयनकर्ता, धौनी से सीधे बात कर इस मुद्दे को आसानी से हल कर सकते हैं. पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा, हर देश के बड़े क्रिकेटरों से बातचीत के जरिये ऐसे मसलों को सुलझा लिया जाता है.
गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष की कमान संभालने को अच्छी शुरुआत बताते हुए जगदाले ने कहा, गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में हालांकि केवल 10 महीने का कार्यकाल मिला है, लेकिन मुझे विश्वास है कि क्रिकेटर और खेल प्रशासक के तौर पर उनके विस्तृत अनुभव का भारतीय क्रिकेट को फायदा मिलेगा.
नये बीसीसीआई अध्यक्ष के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों की उम्दा पौध तैयार करने के लिये घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए देश भर में खेल के बुनियादी ढांचे में इजाफा जरूरी है.
जगदाले ने कहा, गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के तौर पर अच्छा काम किया है. इससे पहले, गांगुली ने बीसीसीआई की कमान संभालने के बाद बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि धौनी अपने कैरियर के बारे में क्या सोच रहे हैं. बीसीसीआई के नये अध्यक्ष ने हालांकि भरोसा दिलाया कि धौनी सरीखे चोटी के खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










