ePaper

भारतीय तेज आक्रमण मुझे अतीत के कैरेबियाई आक्रमण की याद दिलाता है : लारा

Updated at : 17 Oct 2019 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय तेज आक्रमण मुझे अतीत के कैरेबियाई आक्रमण की याद दिलाता है : लारा

मुंबई : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें अतीत के कैरेबियाई तेज आक्रमण की याद आती है. भारत के जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2018 में टेस्ट मैचों में 142 विकेट लिये. यह पूछने पर कि इस […]

विज्ञापन

मुंबई : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने गुरुवार को मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि इससे उन्हें अतीत के कैरेबियाई तेज आक्रमण की याद आती है.

भारत के जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2018 में टेस्ट मैचों में 142 विकेट लिये. यह पूछने पर कि इस भारतीय टीम में क्या खास है , लारा ने कहा, भारत का तेज आक्रमण. मैंने वेस्टइंडीज में देखा. बुमराह, शमी, यादव , भुवनेश्वर सभी बेहतरीन तेज गेंदबाज है.

उन्होंने कहा, ये मुझे अस्सी और नब्बे के दशक की वेस्टइंडीज टीम की याद दिलाते हैं. टीम की क्षमता का आकलन करने के लिये रिजर्व बेंच की ताकत को आंकना जरूरी है. इसके मायने है कि आपके पास उम्दा आक्रमण है. यहां ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज’ के लांच के लिये आये लारा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की.

उन्होंने कहा, वह शानदार कप्तान है. अपने प्रदर्शन के जरिये वह मोर्चे से अगुवाई करता है. खेल के सभी पहलुओं में और मैदान से बाहर भी. महेंद्र सिंह धौनी ने नींव रखी और अब कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहा है. लारा ने कहा, भारतीय टीम सही दिशा में जा रही है. खेल से जुड़े सर्वश्रेष्ठ लोग इसके पास है और इसका फायदा मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola