ePaper

मार्कराम को मुक्का मारना भारी पड़ा, चोट के कारण रांची टेस्ट से हुए बाहर

Updated at : 17 Oct 2019 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
मार्कराम को मुक्का मारना भारी पड़ा, चोट के कारण रांची टेस्ट से हुए बाहर

रांची : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम को ‘निराशा’ में किसी ठोस चीज पर मुक्का मारना भारी पड़ गया, क्योंकि कलाई में चोट के कारण वह भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गये. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, यह चोट (दूसरे टेस्ट मैच की) […]

विज्ञापन

रांची : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम को ‘निराशा’ में किसी ठोस चीज पर मुक्का मारना भारी पड़ गया, क्योंकि कलाई में चोट के कारण वह भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गये.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, यह चोट (दूसरे टेस्ट मैच की) दूसरी पारी में इस सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद लगी. अपने प्रदर्शन से निराश मार्कराम ने किसी ठोस चीज पर मुक्का मारा जिसके कारण वह चोटिल हो गये.

दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम और पुणे में करारी हार के बाद पहले ही शृंखला गंवा चुका है. मार्कराम के लिये भारत का दौरा मिश्रित सफलता वाला रहा है. उन्होंने अभ्यास मैचों में दो शतक लगाये, लेकिन टेस्ट शृंखला में यही फार्म बरकरार नहीं रख पाये. पहले टेस्ट मैच में पांच और 39 रन बनाने के बाद वह दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में खाता भी नहीं खोल पाये थे.

सीएसए ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्कराम पुणे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दायीं कलाई चोटिल हो जाने के कारण तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. टीम चिकित्सक हशेंद्र रामजी ने कहा, एडेन मार्कराम की कलाई के सीटी स्कैन से पता चलता है कि उनकी कलाई की हड्डियों में फ्रैक्चर है. चिकित्सा टीम ने इसलिए उन्हें भारत के खिलाफ अगले टेस्ट मैच के लिये अनफिट करार दिया.

मार्कराम गुरुवार की सुबह दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गये. टीम प्रबंधन ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं बुलाया है. तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से यहां शुरू होगा. इस तरह से स्वदेश लौटने से मार्कराम भी निराश हैं.

उन्होंने कहा, इस तरह स्वदेश लौटना दुखद है और मैं अच्छी तरह से समझता हूं कि मैंने क्या गलत किया और मैं इसकी पूरी जवाबदेही लेता हूं. मार्कराम ने कहा, दक्षिण अफ्रीकी माहौल में यह अस्वीकार्य है और मैंने टीम को नीचा दिखाया जिससे मैं सबसे अधिक आहत हूं. मैंने इससे कड़ा सबक लिया और मुझे पूरा विश्वास है कि अन्य खिलाड़ियों ने भी इससे सबक लिया होगा.

उन्होंने कहा, हम समझते हैं कि खेल में भावनाएं हावी होती हैं और कई बार निराशा आप पर हावी हो जाती है जैसा कि मेरे साथ हुआ लेकिन जैसे मैंने कहा, इसका कोई बहाना नहीं है. मैं इसके लिये पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. मैं टीम से माफी मांगता हूं और उम्मीद है कि मैं जल्द ही इसकी भरपायी करने में सफल रहूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola