ePaper

भारत-पाक क्रिकेट संबंध के बारे में बोले सौरव गांगुली- यह सवाल मोदी जी और पाक पीएम से पूछना चाहिए...

Updated at : 17 Oct 2019 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक क्रिकेट संबंध के बारे में बोले सौरव गांगुली- यह सवाल मोदी जी और पाक पीएम से पूछना चाहिए...

कोलकाता : भारत-पाक क्रिकेट संबंध दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मंजूरी से जुड़ा विषय है. यह बात बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है. गांगुली से […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत-पाक क्रिकेट संबंध दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मंजूरी से जुड़ा विषय है. यह बात बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बहाल करना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान की मंजूरी से जुड़ा विषय है.

गांगुली से यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय शृंखला बहाल करने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा कि आपको यह सवाल मोदी जी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए. पूर्व कप्तान ने कहा कि निश्चित तौर पर हमें (अनुमति) लेनी होगी, क्योंकि सभी अंतरराष्ट्रीय दौरे सरकार के जरिये होते हैं. इसलिए हमारे पास इस सवाल का जवाब नहीं है.

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय शृंखला 2012 में खेली गयी थी जबकि भारत ने दो टी-20 और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये पाकिस्तान की मेजबानी की थी. गांगुली की अगुवाई में भारत ने 2004 में पाकिस्तान का ऐतिहासिक दौरा किया था. यह 1999 में कारगिल युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय शृंखला थी और भारतीय टीम 1989 के बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर गयी थी.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के संदर्भ में आईसीसी से ‘आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों देशों से संबंध तोड़ने’ की अपील की थी. यह पत्र तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) की तरफ से भेजा गया था जो बीसीसीआई चुनाव होने तक बोर्ड के कामकाज को संभाल रही है. गांगुली 23 अक्टूबर को पदभार संभालेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola