ePaper

17 साल की उम्र में इस युवा क्रिकेटर ने जड़ दिया वनडे में दोहरा शतक, रिकॉर्ड

Updated at : 16 Oct 2019 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
17 साल की उम्र में इस युवा क्रिकेटर ने जड़ दिया वनडे में दोहरा शतक, रिकॉर्ड

बेंगलुरू : मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया. विजय हजारे सत्र में पदार्पण कर रहे 17 बरस के यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंद में 203 रन बनाये जिसमें 12 छक्के और 17 चौके शामिल हैं. मुंबई ने […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : मुंबई के यशस्वी जायसवाल ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया. विजय हजारे सत्र में पदार्पण कर रहे 17 बरस के यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंद में 203 रन बनाये जिसमें 12 छक्के और 17 चौके शामिल हैं. मुंबई ने 359 रन का स्कोर खड़ा किया.

जायसवाल ने इससे पहले केरल के खिलाफ 113 और गोवा के खिलाफ 122 रन बनाये. लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाले वह नौवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. पिछले सप्ताह केरल के संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola