ePaper

श्रीलंका ने घर में घुसकर पाकिस्‍तान को रौंदा, पहले टी20 में 64 रनों से किया धराशायी

Updated at : 05 Oct 2019 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका ने घर में घुसकर पाकिस्‍तान को रौंदा, पहले टी20 में 64 रनों से किया धराशायी

लाहौर : सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणतिलका के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 64 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित […]

विज्ञापन

लाहौर : सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणतिलका के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 64 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाया. जवाब में पाकिस्‍तान की पूरी टीम 17 ओवर और 4 गेंदों में महज 101 रन पर ऑल आउट हो गयी. पाक की ओर से सबसे अधिक इफ्तिखार अहमद ने 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 25 रन बनाये.

श्रीलंका की ओर से गुणतिलका ने 38 गेंदों पर 57 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है. उन्होंने अविष्का फर्नांडो (34 गेंदों पर 33) के साथ पहले विकेट के लिये 84 रन जोड़े. अपना पहला मैच खेल रहे भानुका राजपक्षा ने 22 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 32 रन बनाये.

कप्तान दासुन शनाका ने दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाये. पाकिस्तान की तरफ से किशोर तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने हैट्रिक बनायी. उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola