भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट पर बारिश का साया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विशाखापत्तनम : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से यहां खेले जाने पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की संभावना है. पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार बारिश हो रही है और तीन मैचों की शृंखला ���े पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है. मैच के दूसरे और […]
विज्ञापन
विशाखापत्तनम : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से यहां खेले जाने पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की संभावना है.
पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार बारिश हो रही है और तीन मैचों की शृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है. मैच के दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 50 और 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि आखिरी के दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है.
यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर विजयनगरम में दक्षिण अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच का शुरुआती दिन तेज बारिश के कारण धुल गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










