ePaper

गौतम गंभीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया संपूरक आरोप-पत्र

Updated at : 28 Sep 2019 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
गौतम गंभीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला, पुलिस ने दर्ज किया संपूरक आरोप-पत्र

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी तथा भरोसा तोड़ने के एक मामले में संपूरक आरोप-पत्र दायर किया है. पचास से अधिक घर खरीदारों ने शिकायत दर्ज करायी थी. उनका कहना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी तथा भरोसा तोड़ने के एक मामले में संपूरक आरोप-पत्र दायर किया है.

पचास से अधिक घर खरीदारों ने शिकायत दर्ज करायी थी. उनका कहना है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रीयल एस्टेट परियोजना में फ्लैट बुक कराया था. परियोजना नहीं चल सकी। रुद्र बिल्डवेल रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त तौर शुरू की गयी इस परियोजना में कंपनियों ने गंभीर को ‘ब्रांड एंबैसडर’ बनाया था.

इस सिलसिले में दोनों कंपनियों के खिलाफ लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला 2016 में दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपपत्र में कहा है कि परियोजना की निर्माण योजना की मंजूरी की अवधि छह जून 2013 को समाप्त हो गयी थी.

इसके बावजूद डेवलपरों ने जून-जुलाई 2014 तक लोगों से बिल्डर-खरीदार अनुबंध करवाए और लोगों से 23 जून 2013 के बाद भी अनधिकृत रूप से पैसे बटोरते रहे.पुलिस ने कहा, परियोजना की प्रस्तावित जमीन को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बारे में निवेशकों को जानबूझकर अंधेरे में रखा गया. आरोप-पत्र में गंभीर के अलावा कंपनी के प्रवर्तकों मुकेश खुराना, गौतम मेहरा और बबीता खुराना का भी नाम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola