ePaper

''गब्‍बर'' ने कहा, धौनी जानते हैं उन्‍हें कब लेना है संन्‍यास

Updated at : 28 Sep 2019 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
''गब्‍बर'' ने कहा, धौनी जानते हैं उन्‍हें कब लेना है संन्‍यास

नयी दिल्ली : भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धौनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते है. धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धौनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धौनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते है.

धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धौनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं. धवन ने रजत शर्मा को इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कहा, धौनी इतने लंबे समय से खेल रहे है, मुझे लगता है कि वह जानता है कि उसे कब संन्यास लेना चाहिए. यह उसका फैसला होना चाहिए.

उसने अभी अपन अपने कैरियर में भारत के लिये काफी अहम फैसले लिये हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आयेगा वह फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धौनी का कोई जवाब नहीं. उन्होंने कहा, यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है.

वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए. वह जानता है कि एक खिलाड़ी को चैम्पियन कैसे बनाया जाये. उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है. उनका (धौनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है.

धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धौनी का काफी सम्मान करते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, धौनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं. हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है.

धवन ने कहा, जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था. यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धौनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिये रहते थे. यह एक कप्तान की खासियत है. यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola